बनेड़ा: भीलवाड़ा: रायला में बारिश के चलते राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सील किया गया कमरा हुआ धराशायी, मची अफरा-तफरी
भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र के रायला कस्बे का है। यहां जनता कॉलोनी की सरकारी स्कूल रायला राजकीय प्राथमिक विद्यालय का एक कमरा आज मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे अचानक गिर गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक एहसान अली ने बताया कि आज स्कूल का एक कमरा अचानक गिर गया, इस कमरे को इंस्पेक्शन के दौरान अधिकारियों ने पहले ही लॉक करके सील कर दिया था।