वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहन सराय में बुजुर्ग दंपति ओमप्रकाश मिश्रा और प्रमिला मिश्रा अपने ही घर में खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। भारत समाचार के कैमरे के सामने भावुक होकर पीड़ित परिजनों ने रो-रोकर अपनी व्यथा सुनाई। आरोप है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने और इलाज के लिए 5 लाख रुपये अतिरिक्त दिलाने के नाम पर बार-बार हस्ताक्षर करवाए गए, और डायलिसिस के बाद सीधे रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर सब रजिस्ट्रार की मिलीभगत से फर्जी तरीके से 50 करोड़ की 70 बिस्वा जमीन हड़प ली गई।
Sadar, Varanasi | Jul 16, 2026