बड़ी सादड़ी में बुधवार को भाजपा पार्षदों व पदाधिकारियों ने मोहल्लेवासियों के साथ एसडीएम प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपकर राम रावण मेला ग्राउंड और दीनदयाल उपाध्याय खेल मैदान से अवैध कब्जे हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि एक व्यक्ति ने लगभग 2 से 3 हजार वर्गफीट भूमि पर कच्ची दीवारे कर निर्माण किया जा रहा है।