पूरनपुर: डेंगू के केस मिलने पर पंचायत विभाग हुआ अलर्ट, गांव में कराया फॉगिंग और सफाई कार्य
पूरनपुर। ग्राम बरकलीगंज में डेंगू के मामले सामने आने के बाद पंचायती राज विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गांव में साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के लिए अभियान चलाया। इसके तहत पूरे गांव में फॉगिंग कराई गई। साथ ही झाड़ियों की कटाई, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में एंटी