प्रतापगढ़: भदौसी जमीन के विवाद में मारपीट, एक पक्ष से चार घायल, एक की हालत नाजुक, प्रयागराज रेफर
थाना अंतू क्षेत्र के भदौसी गांव मे जमीन के विवाद मे मारपीट हो गयी। एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये। आरोप है कि गांव निवासी जय बहादुर सिंह राजू वर्मा की पट्टा की जमीन को जोतवा रहे थे। राजू वर्मा रोकने गये तो आरोपी उसके साथ सोमवार की शाम मारपीट करने लगे बीच बचाव को आई राजू वर्मा पत्नी जानकी बेटा आयुष बेटी अरुनी घायल हो गये। राजू वर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही