तुलसीपुर: मझगवां एवं बेलभरिया में पुलिस और एसएसबी ने ग्राम सुरक्षा समिति के साथ की बैठक
4 जनवरी शनिवार शाम 4 बजे पुलिस एवं एस एस बी द्वारा इण्डो- नेपाल बार्डर से सटे हुए गांवों के ग्राम सुरक्षा समिति के लोगों, ग्राम प्रधान, सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों, कोटेदार, आदि की उपस्थिति में चौकी मझगवां तथा ग्राम बेलभरिया में बैठक की गई।सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र में अपराधिक एवं अवैध गतिविधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की रोकथाम हेतु बताया गया।