सांगानेर: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल का किया निरीक्षण, लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर कार्यकर्ताओं को पीटा
जयपुर के रामपुरा कंवरापुरा में स्थित सरकारी स्कूल में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उसके साथियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, और उनके ऊपर पथराव किया जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई है वही गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। वहीं सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।