साकेत: तिगड़ी पुलिस ने गन पॉइंट पर लूटपाट करने वाले एक लुटेरे को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
दक्षिणी जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने 12 अगस्त को बताया कि लूटपाट के आरोप में एक लुटेरे को तिगड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान संगम विहार निवासी 35 वर्षीय रईस पुत्र राजा मोहम्मद के तौर पर हुई है फिलहाल पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में डटी हुई है