साकेत: संगम विहार इलाके से घोषित बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पहले से 4 आपराधिक मामलों में रह चुका है शामिल,चाकू बरामद
दक्षिणी जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने 4 अगस्त को मीडिया को बताया कि संगम विहार इलाके से पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान संगम विहार निवासी अरमान उर्फ अरमानी के तौर पर हुई है वह पहले से हत्या,हत्या के प्रयास समेत 4 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है