साकेत: एमबी रोड संगम विहार से ड्रग तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,35 ग्राम स्मैक बरामद,संगम विहार का घोषित बदमाश है आरोपी
दक्षिणी जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने 3 अगस्त को मीडिया को बताया कि एमबी रोड संगम विहार से एक ड्रग तस्कर को संगम विहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान रतिया मार्ग संगम विहार निवासी 25 वर्षीय आशिक के तौर पर हुई है वह इलाके का घोषित बदमाश है और उसे पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज है