तिजारा: पवन खानपुरिया को टपूकड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया, ओबीसी विभाग ने सौंपी जिम्मेदारी
Tijara, Alwar | Mar 31, 2026 मंगलवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग ने पवन यादव खानपुरिया को खैरतल तिजारा जिले के टपूकड़ा ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के तुरंत बाद पवन यादव खानपुरिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे।