बहराइच: टिकुवापारा गांव में किशोर की तालाब में डूबकर हुई मौत, थाना अध्यक्ष ने कहा- मामले की जांच की जा रही है
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंबोरी के मजरा भुशाली पुरवा निवासी प्रभात जायसवाल (12) पुत्र विजय कुमार अपने नाना के घर रामगांव थाना क्षेत्र के टिकवापारा गांव में आया था। सोमवार शाम छह बजे किशोर नित्य क्रिया के लिए घर निकला था। वह नित्यक्रिया गांव के निकट स्थित तालाब में कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने वह तालाब में चला गया। डूबकर उसकी मौत हो गई।