बहराइच: डीएम कार्यालय से टीकाकरण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मंगलवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने डीएम कार्यालय से टीकाकरण अभियान को लेकर बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका रोग प्रतिरोधक टीकाकरण के लिए 31 अगस्त तक संचालित होने वाले निशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है।