बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने फर्नीचर आपूर्ति न करने वाली फर्मों को ब्लैकलिस्टेड करने के दिए निर्देश
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान विद्यालयों में फर्नीचर की समीक्षा के दौरान निर्धारित अवधि में फर्म द्वारा आपूर्ति नाथ किए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार फर्म के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए ब्लैकलिस्टेड करने के निर्देश दिए हैं।