बहराइच: अग्रसेन तिराहा से थाना दरगाह पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि अग्रसेन तिराहा से थाना दरगाह पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास से 13 अदद जूम देशी 9 अदद ऑरेंज देशी शराब बरामद की गयी है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।