बड़ौत: रमाला पुलिस ने दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना व दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित कंडेरा निवासी आरोपी व महिला को किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 25, 2025 तितावी मुजफ्फरनगर निवासी संजय कुमार ने शनिवार को रमाला थाने पर तहरीर देकर बताया कि आरोपी मनोज, मंगलसेन एक महिला ने उसकी भतीजी को दहेज हेतु प्रताड़ित किया तथा मांग पूरी न होने पर जलाकर उसकी हत्या कर दी। रमाला पुलिस ने दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना व दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कंडेरा निवासी आरोपी मनोज पुत्र भोपाल सिंह व 1 महिला को गिरफ्तार किया है।