Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
pinkukumar11
No video available
14
पटेल जी के लेके सुतल बडू पुवाड़ा पर#pateljee#pateljeesong#
Motihari, East Champaran
| Jun 21, 2021
#pateljee
#pateljeesong
MORE NEWS
जलबोझी करने के ख़ुदीपाकड़ घाट पर गए दो युवक देर रात नहाने के क्रम में डूबे.. दोनो चिरैया थाना क्षेत्र के लालबेगिया गांव का है निवासी। पचपकडी एवं शिवहर पुलिस तलाश में जुटी।
Motihari, East Champaran | Aug 3, 2026
देवापुर संगम घाट पर जलबोझी के दौरान दो युवक बागमती में डूबे, एनडीआरएफ ने शुरू किया सर्च अभियान
Motihari, East Champaran | Aug 3, 2026
उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक कल दिनांक 01.08.2026 को समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में देर संध्या संपन्न हुई। बैठक में निदेशक, एन०ई०पी० डॉ कुंदन कुमार ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) श्री राजेश कुमार,सहायक अभियन्ता (मनरेगा), कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कनीय अभियन्ता एवं पंचायत तकनीकी सहायक उपस्थित थे। मानव दिवस सृजन समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर 76.56 प्रतिशत की उपलब्धि है, जबकि राज्य स्तर पर 155.29 प्रतिशत की उपलब्धि है। कुछ प्रखण्डों की उपलब्धि निराशाजनक पायी गई, जिसमें संग्रामपुर प्रखण्ड में 42.23 प्रतिशत, पहाड़पुर प्रखण्ड में 48.02 प्रतिशत, बनकटवा प्रखण्ड में 51.17 प्रतिशत, अरेराज प्रखण्ड में 54.33 प्रतिशत, मेहसी प्रखण्ड में 56.34 प्रतिशत, कोटवा प्रखण्ड में 59.66 प्रतिशत एवं पताही प्रखण्ड में 61.26 प्रतिशत है। सभी संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को कम से कम 75 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त करने का निदेश दिया गया। पी०एम०ए०वाई०जी० अभिसरण की समीक्षा के में पाया गया कि जिला स्तर पर कुल 20320 योजनाओं में से 3339 योजनाओं में एम०आर० निर्गत कर 16.48 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है, जिसमें कुछ प्रखण्डों की उपलब्धि असंतोषजनक है, जो इस प्रकार है:- संग्रामपुर प्रखण्ड में 2.08, चकिया प्रखण्ड में 3. 35, पीपराकोठी प्रखण्ड में 3.94 प्रतिशत, रामगढ़वा प्रखंड में 9.74 प्रतिशत, कोटवा प्रखण्ड में 10.19 प्रतिशत, छौड़ादानों प्रखण्ड में 10.28 प्रतिशत, चिरैया प्रखण्ड मे 10.65 प्रतिशत, ढाका प्रखण्ड में 10.89 प्रतिशत एवं घोड़ासहन प्रखण्ड में 11.08 प्रतिशत की उपलब्धि है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को पी०एम०ए०वाई०जी० अभिसरण में एक सप्ताह के अन्दर अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निदेश दिया गया। ई०-के०वाई०सी० समीक्षा के में पाया गया कि जिले में कुल 4,46,783 सक्रिय मजदूरों में से 3,90,464 मजूदरों का ई०-के०वाई०सी० कर जिला स्तर पर 87.43 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। कुल 56,148 ई०-के०वाई०सी० हेतु लंबित है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर शत-प्रतिशत सक्रिय मजदूरों का ई० के०वाई०सी० कराने का निदेश दिया गया। जियो टैगिंग समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जियो टैगिंग में जिला स्तर पर प्रथम फेज में 09 मामले, द्वितीय फेज में 1437 एवं तृतीय फेज में 2124 मामले लंबित है, जिसमें तृतीय फेज में सबसे अधिक मामले कल्याणपुर प्रखण्ड में 190, पकड़ीदयाल प्रखण्ड में 189, रामगढ़वा प्रखण्ड में 183, बनकटवा प्रखण्ड में 167, केसरिया प्रखण्ड में 164, पहाड़पुर प्रखण्ड में 148, घोड़ासहन प्रखण्ड में 130 एवं चिरैया प्रखण्ड में 91 मामले लंबित है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर तीनों फेज के सभी लंबित मामले का निष्पादन कराने का निदेश दिया गया। समीक्षा में पाया गया कि मनरेगा के तहत कुल 43426 योजनाएँ प्रारंभ की गई, जिसमें 2713 योजनाएँ पूर्ण कर 6.25 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाते हुए कम से कम 90 प्रतिशत अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। वृक्षारोपण योजना योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए जिला स्तर पर 950400 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें मात्र 20.79 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार योजना प्रारंभ करने का निदेश दिया गया। जल-जीवन-हरियाली योजनान्तर्गत जिन अवयवों में उपलब्धि कम है, उसमें सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि 2 दिनों के अंदर लंबित मामलों का JJH Portal पर प्रविष्टि कराते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 3, 2026
अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री दिलीप कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर सुगौली थाना में शांति समिति की बैठक की गई। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police
East Champaran, Bihar | Aug 3, 2026
*MY Bharat के तत्वावधान में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में "नशामुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान का भव्य आयोजन* *पूर्वी चंपारण के 30,000 से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त जिले के निर्माण का संकल्प* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में MY Bharat, पूर्वी चंपारण द्वारा आज महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में "नशामुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करना तथा "विकसित भारत 2047" के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के प्राध्यापकगण, शोधार्थी, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से आए विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने तथा अपने जीवन और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उपस्थित युवाओं ने उनके संदेश को गंभीरता से सुना और इसे जन-आंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सब रजिस्ट्रार श्री दीपक हुडा, श्री अजय कुमार प्रिंस बीडीओ बंजरिया, राजनीतिक विज्ञान विभाग के डॉक्टर नरेंद्र सिंह सोशल वर्क के डॉ अनुपम वर्मा, शिक्षा विभाग के डॉक्टर जुगल कशोर, कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार शुक्ला, जूलॉजी विभाग के डॉक्टर कुदन कुमार रजक, समाजसेवी रविशंकर जी, अकाउंटेंट रानू कुमारी एवं अन्य अतिथि मौजूद थे कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सुश्री अंकिता ने स्वागत एवं संबोधन करते हुए कहा कि MY Bharat केवल एक मंच नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया तथा मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न युवा कार्यक्रमों, स्वयंसेवी गतिविधियों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने "नशामुक्त युवा–विकसित भारत" की शपथ ग्रहण करते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों द्वारा पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। अभियान के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले के सभी 27 प्रखंडों में भी एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा क्लबों, पंचायतों एवं विभिन्न संस्थानों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिलेभर के 30,000 से अधिक युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ग्रहण करते हुए "नशामुक्त पूर्वी चंपारण" एवं "विकसित भारत" के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सोशल वर्क के विभागअधक्ष डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि प्रत्येक युवा नशामुक्त भारत के निर्माण का सक्रिय भागीदार बनेगा तथा पूर्वी चंपारण को पूर्णतः नशामुक्त जिला बनाने के लिए निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाएगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 3, 2026
पटेल जी के लेके सुतल बडू पुवाड़ा पर#pateljee#pateljeesong# - Motihari News