कोरांव: विधायक राजमणि कोल और उप श्रमायुक्त ने छात्रों के साथ अटल आवासीय विद्यालय बेलहट में किया पौधारोपण, छात्रों ने लिया संकल्प
प्रयागराज के अटल आवासीय विद्यालय, बेलहट में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुए इस कार्यक्रम में कोरांव विधायक राजमणि कोल ने छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम उप श्रमायुक्त प्रयागराज सुमित कुमार एवं सहायक श्रमायुक्त डॉ. संजय लाल के दिशा-निर्देशन में हुआ।