मुरैना: जोरा रोड पर हनुमान जी मंदिर के सामने बनी डॉक्टर की दुकान से चोरी करने का वीडियो वायरल,4 दिन बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
Morena, Morena | Jun 15, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जोरा रोड पर स्थित हनुमान जी मंदिर के सामने बने डॉक्टर की दुकान से चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां फरियादी ने थाने में आवेदन भी दिया लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना नहीं किया है।जिसका आरोप फरियादी ने लगाया है।