गोहद: गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका के पास हुए हादसे में 5 लोगों की मौत, पोस्टमार्टम कराया गया
Gohad, Bhind | Aug 18, 2026 गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छीमका के पास सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 1 बजे लोडिंग वाहन और ट्रक में भिड़ंत हो गई।जिसमें पांच लोगों की मृत्यु हो गई एवं 26 लोग घायल हुए घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया जिसमें 3 लोगों की ग्वालियर में मौत हो गई।गोहद में पुलिस ने 5 मृतकों का मंगलवार को लगभग शाम 5:00 बजे पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया।