झालरापाटन: भाजपा ने झालरापाटन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
झालरापाटन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर मंडल द्वारा शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू हुई। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा शनिवार दोपहर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी।