शाजापुर: एनएसएस शिविर में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां, ग्राम आला-उमरोद में स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने बिखेरी भक्ति की छटा
ग्राम आला-उमरोद में आयोजित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बी.के.एस.एन. गवर्नमेंट कॉलेज, शाजापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सफलता के साथ जारी है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे इस शिविर के चौथे दिन यानी शनिवार रात एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य आकर्षण 'सुंदरकांड' का पाठ रहा। इस अवसर पर