कटनी के निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पाइल्स के ऑपरेशन के लिए अस्पताल पहुंचे अंशुल शुक्ला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि बेहोशी की दवा का ओवरडोज दिए जाने के कारण अंशुल की जान गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित गुरु कृपा हॉस्पिटल का है। युवक की मौत से नाराज परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और अस्पताल के सामने शव रखकर धरना-प्रदर्शन की तैयारी में हैं।
Huzur, Bhopal | Oct 14, 2026