कटनी में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं, वहीं डीजे संचालकों को धारा 126 के तहत बाउंड डाउन कराने की कार्रवाई की जाएगी।