जहानाबाद: ज़मीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में बताई आपबीती
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के कोहरा गांव में जमीन खेती के विवाद को लेकर गोतिया पक्ष ने एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट कर दी। घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बुधवार शाम करीब 4 बजे भी बना हुआ है।