नबीनगर: चाल्हो पहाड़ पर पुलिस ने दो शराब भट्ठी किया ध्वस्त, तीन क्विंटल जावा महुआ विनिष्ट
सलैया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर चाल्हो पहाड़ पर दो शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है मौके पर तीन क्विंटल जावा महुआ को विनिष्ट कर दिया है. हालांकि पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज फरार हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब धंधेबाज को चिन्हित किया जा रहा है.वैसे यह करवाई सोमवार की अपराह्न दो बजे की गई है.