नबीनगर: तोल बिगहा गांव से पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाने की पुलिस ने तोल बिगहा गांव से चोरी के बाइक के साथ दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी सोनू चंद्रवंशी एवं शनिचरा बाजार निवासी अमन कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.