19 अगस्त को पंचकूला स्थित हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कार्यालय के सामने ‘युवाओं की गूंज’ अभियान के तहत आयोजित धरना-प्रदर्शन में रादौर विधानसभा क्षेत्र से कैलाशो सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और समर्थक शामिल हुए।
युवाओं को रोजगार, सम्मान और उनके अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करती रही है। कौशल कर्मियों को पक्का करने, नियमित भर्ती शुरू करने और युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए 80-100 वाहनों के काफिले के साथ पंचकूला कूच किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से नायब सिंह ठसका खादर, रमेश सैनी फतेहगढ़, रामकृष्ण प्रजापत, वेदपाल कंबोज मंदार, ईश्वर चंद्र जयपुर, बलदेव सिंह खुर्दी, लियाकत रायपुर, मौसम खान कमी माजरा, जीशान खान अकालगढ़, अशोक कुमार औरंगाबाद, गजे सिंह रतनगढ़, जगमाल गुर्जर, नसीम खान चमरोड़ी, शिवदास बकना, रिंकू रादौर एवं कृष्ण लाल सैनी दौलतपुर मालियां सहित अनेक युवा, महिलाएं एवं समर्थक उपस्थित रहे।