घाघरा: नवडीहा भंडारटोली में बारिश से विशालकाय पेड़ गिरा, पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त; पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | Aug 16, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा भंडार टोली में बारिश के दौरान खड़ी पिकअप वाहन पर एक विशालकाय पेड़ जा गिरा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में शंकर उरांव की पिकअप को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।घटना के समय कोई व्यक्ति वाहन के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया