चौसा: चौसा में गंगा स्वच्छता महाअभियान का 338वां सप्ताह आयोजित, भरत पांडेय के नेतृत्व में युवाओं का जोश बरकरार
Chausa, Buxar | Jun 14, 2026 गंगा युवा समिति चौसा द्वारा चलाया जा रहा 'गंगा स्वच्छता महाअभियान' आज रविवार अपने 338वें सप्ताह में पहुंच गया। संयोजक भरत पांडेय के नेतृत्व में सुबह 7 से 9 बजे तक चौसा बाजार घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। "हर रविवार गंगा पुकार, निर्मल गंगा संकल्प हमारा" के जयघोष के साथ समिति के युवाओं ने घाट की गंदगी हटाई और स्नान करने आई माताओं-बहनों को जागरूक किया।