जमशेदपुर के सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान ने सोनारी थाना में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सोमवार को 4:30 बजे आरोप लगाया है कि महावीर सिंह, शशि प्रसाद उर्फ डॉक्टर, मिंटू, भानु ठाकुर सहित 3–4 अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की।