सैदपुर: चूल्हे में गैस रिसाव से लगी आग, न्यू लीलावती अस्पताल में समय पर इलाज से 60 फीसदी झुलसी महिला की बची जान
गैस चूल्हे का नॉब खराब होने के कारण हुए हादसे में करीब 60 फीसदी झुलसी उचौरी गांव निवासिनी 50 वर्षीय माया देवी की जान समय पर मिले उपचार से बच गई। औड़िहार के सादीभादी मोड़ स्थित न्यू लीलावती अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने गंभीर हालत में उनका उपचार शुरू किया। बेहतर चिकित्सा और समय पर इलाज के बाद अब उनकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर हैं।