पिछोर: पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने मेले का उद्घाटन किया, झूला झूलकर आनंद लिया और कुल्फी का भी स्वाद लिया
पिछोर नगर में आयोजित मेले का उद्घाटन आज सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने बच्चों और जनप्रतिनिधियों के साथ मेले का भ्रमण किया। उन्होंने मेले में लगी विभिन्न दुकानों और गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक का सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला।