बोचहां: कन्हारा चौक पर अज्ञात ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के कनहरा गांव में ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं, घायल तीन लोगों को श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आटो शरफुद्दीनपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था।