बोचहां: बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद में अपहरण की शिकायत.
बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद में किशोरी को अपहरण कर लिया गया। उसकी चाची ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। बताया कि पति मजदूरी करने चले गए। इसके बाद आरोपित गाड़ी से आए और भतीजी का अपहरण कर लिया। आरोपित से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। शक है हत्या कर शव गायब कर देंगे।