बोचहां: बेरई गांव में बैंड बाजे के साथ पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बेरई गांव में पुलिस बैंड बाजे के साथ पहुंची और फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। वही माईकिंग से पुलिस ने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द आरोपी पुलिस व कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करें। नहीं तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।