जलालपुर: स्कूल में शिक्षक के साथ अभद्रता करने वाले प्रधान प्रतिनिधि को किया गया गिरफ्तार
प्राथमिक विद्यालय सिकरोहर में एक शिक्षक के साथ हुई अभद्रता के आरोपी वहां के प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर को सम्मनपुर पुलिस ने रविवार 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक कल्पनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि 7 दिसंबर को आरोपी ने स्कूल में जाकर शिक्षण कार्य में बाधा बनकर अभद्रता करते हुए गला दबाया था। इसी बात पर शिक्षक संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।