जलालपुर: भाजपा नेताओं के विरोध के कारण पालिका की अतिक्रमण हटाओ टीम बैरंग लौटी
जलालपुर कस्बे में सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने गयी टीम को सोमवार 2 बजे भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगो के विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। नगर की सड़कों पर जाम की समस्या से निजात के लिए पालिका प्रशासन ने सोमवार को थाने के सामने से अभियान शुरू किया। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया।नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा के नेतृत्व में तमाम लोग पहुंच गए।