जलालपुर: 16 वर्षीय किशोरी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला युवक गिरफ्तार
कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज बाजार में गत दिनों 16 वर्षीय किशोरी द्वारा की गई आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार को 3 बजे दिन में गिरफ्तार कर लिया।जिसकी पहचान सौरभ निषाद पुत्र शंकर निवासी सैदपुर के रूप में हुई है। उक्त सम्बन्ध में मृतका लक्ष्मी की मां गुड़िया का आरोप है कि सौरभ की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या किया।