जलालपुर: रामलीला मैदान में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र और अयोध्या के महंत राजू दास ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
जय माँ शीतला फाउंडेशन की ओर से जलालपुर के रामलीला मैदान में शनिवार रात्रि 8 बजे तक चले काव्य संध्या एंव उत्कृष्ट सम्मान समारोह में तमाम उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र और अयोध्या के महंत राजू दास ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। मौके पर लोक गायिका प्रतिमा यादव की टीम ने काव्य संध्या पर शानदार प्रस्तुति दी।