हमीरगढ़: 10 महीने से चल रही सड़क निर्माण प्रक्रिया के बावजूद आनन-फानन में हुआ पोल लगाने का काम, PWD और बिजली विभाग हुए एक
हमीरगढ़। मंगरोप-भीलवाड़ा मार्ग पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है,लेकिन इसी बीच बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के ठेकेदार ने सड़क निर्माण की वास्तविक जरूरतों की अनदेखी करते हुए अपनी मनमर्जी से सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित ढंग से नए बिजली के पोल गाड़ दिए,