समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 अगस्त 2026
माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार व जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में "विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा कार्यक्रम" को लेकर जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
माय भारत एवं जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं की सहभागिता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को प्रभारी जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बैठक में प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रतिभागियों की अधिकाधिक भागीदारी, कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार, आयोजन स्थल, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं प्रतियोगिताओं के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संबंधित पदाधिकारियों एवं माय भारत के पदाधिकारी को प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दिनांक 13 अगस्त 2026 को कला भवन में कार्यक्रम आयोजित करने का निदेश दिया गया है। युवाओं को प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करने तथा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में कहा गया कि ऐसे आयोजन युवाओं की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिताओं को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 11, 2026