बल्देवगढ़: उगड़ बैसा तिगैला से पुलिस ने एक आरोपी को 20 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के साथ किया गिरफ्तार, केस दर्ज
उगड़ बैसा तिगैला से अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।जिसमें बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर उगड़ बैसा तिगैला से आरोपी हरिश्चंद्र लोधी निवासी ग्राम करमासन हटा को गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से 20 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन जप्त किए गए। शराब की मात्रा करीब 4 लीटर कीमत ₹2000 बताई गई।