बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ मैलवार माता मंदिर प्रांगण में हरियाली तीज के उपलक्ष में असाटी समाज के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित
बल्देवगढ़ नगर के मैलवार माता मंदिर प्रांगण में हरियाली तीज के उपलक्ष में असाटी समाज के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें असाटी समाज की महिलाएं एवं युवतियां अधिक संख्या में शामिल हुई।असाटी समाज की महिला अध्यक्ष ज्योति डोली असाटी के द्वारा बताया गया कि समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं एवं वृद्ध जनों को सम्मानित किया गया।