बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर परिषद कार्यालय में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रंगोली कार्यक्रम किया गया आयोजित
बल्देवगढ़ नगर परिषद कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरंगा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को जागृत करने के लिए रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें बल्देवगढ़ नगर परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल रहीं।