बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बल्देवगढ़ नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।जिसमें प्रातः 7:30 पर समस्त कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।इसके बाद समस्त स्कूली छात्र-छात्राएं पंक्तिबद्ध होकर नगर परिषद प्रांगण पहुंचे। इसके बाद मिनी खेल स्टेडियम में सामूहिक ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं।