बल्देवगढ़: नारायनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ लाठी डंडों से की गई मारपीट, पुलिस ने मामला किया दर्ज
नारायनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।फरियादी नरेंद्र पुत्र वृंदावन लोधी उम्र 28 वर्ष के द्वारा बल्देवगढ़ पुलिस थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि जब वह कल रात 9:00 बजे खेत से घर जा रहा था तभी गांव के ही विजय लोधी और दिनेश लोधी ने रास्ते मे रोककर गाली गलौज एवं लाठी डंडों से मारपीट कर दी।