बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर परिषद कर्मचारियों पर मकान मालिक ने दरवाजे पर लगाए जा रहे पिलर एवं जाली को बिना बताए तोड़ने का लगाया आरोप
बल्देवगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी श्रीबाई जैन के द्वारा बताया गया कि नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा मकान मालिक को बिना बताए ही घर के दरवाजे पर लगाए जा रहे पिलर एवं जाली को तोड़ दिया।साथ ही बताया गया कि नगर परिषद के द्वारा ना तो कोई नोटिस दिया गया ना ही उन्हें चेतावनी दी गई। और बिना बताए ही प्लरों को तोड़ दिया। और मौके से गैंती,तसला,फावड़ा भी ले गए।