डिंडौरी: झामझोला गांव में पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए पीएचई विभाग की टीम ने लिए नमूने
झामझोला गांव में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने गांव में निरीक्षण कर सात हैंडपंप एवं सार्वजनिक कूप से जल नमूने एकत्र कर परीक्षण किया और सुरक्षा की दृष्टि से हैंडपंपो और सार्वजनिक कूप में क्लोरिनेशन किया जिससे पेयजल शुद्ध और सुरक्षित रहे। दरअसल जिला जन संपर्क विभाग ने रविवार शाम 5:00 बजे मीडिया को जानकारी दी।