ढीमरखेड़ा: कचनारी में 61 बकरियों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पीड़ित पालक ने शासन से लगाई न्याय की गुहार
सिलौंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनारी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बकरी पालक की एक साथ 61 बकरियों की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित किसान दरबारी लाल यादव उर्फ तन्नूलाल यादव (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम मझगांव ने बताया कि उन्होंने अपनी बकरियों को रोज की तरह चराने के लिए भेजा था।